
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मालदीव में अपने परिवार साथ हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। शिल्पा फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन वह टीवी शोज में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती और अदाओं के तो दुनियाभर में फैंस हैं वहीं कुछ कलाकार भी शिल्पा शेट्टी के साथ काम करना चाहते हैं। दरअसल, ब्रिटिश लेखक, मेडिकल जर्नलिस्ट और टेलीविजन होस्ट माइकल मोस्ले का कहना है कि भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी में अभूतपूर्व उत्साह है और उनके साथ कुछ परियोजनाओं पर काम करना मजेदार होगा।
बता दें कि मोस्ले ने इस साल की शुरुआत में भारत आगमन के दौरान सोनी बीबीसी अर्थ की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहली बार अभिनेत्री शिल्पा से मुलाकात की थी।उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मुझे शिल्पा से मिलकर अच्छा लगा। उनमें अभूतपूर्व उत्साह है। हमने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की और मुझे लगता है कि यह हममें काफी समानताएं हैं।”
उनके साथ काम की योजना के बारे में पूछे जाने पर मोस्ली ने कहा, “एक साथ काम करना मजेदार रहेगा क्योंकि मैं एक वैज्ञानिक और अकादमिक पृष्ठभूमि से हूं और उन्हें भोजन और फिटनेस के क्षेत्र में काफी अनुभव है।” मोस्ले के शो ‘ट्रस्ट मी आई एम ए डॉक्टर’ का प्रसारण भारत में सोनी बीबीसी अर्थ पर होता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website