
वैसे तो लाल मिर्च के बहुत फायदे हैं ये बात तो सब जानते ही हैं। जहां इसका इस्तेमाल भोजन में स्वाद के लिए किया जाता है लेकिन वहीं दूसरी ओर इसका प्रयाग बहुत सारे अन्य कामों के लिए भी किया जाता है। ये बात आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका उपयोग वास्तु की दृष्टि से भी किया जा सकता है। जहां लाल मिर्च को नज़र उतारने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। तो वहीं है लाल मिर्च सफलता के भी दरवाजे खोलती है जिससे आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग जाएगी। आज हम आपको इससे जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी किस्मत को जागा सकते हैं।
सेहत के लिए
कहा जाता है कि एक कपड़े में पांच सूखी लाल मिर्च को बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रखने से आपकी सेहत पर कभी भी बुरा असर नहीं पड़ेगा और न ही आपको कभी कोई बुरा सपना आएगा।
बुरा साया
कहते हैं कि अगर किसी बच्चे या बड़े को नज़र लग गई हो तो लाल मिर्च का प्रयोग करने से सब ठीक हो जाता है। इसके लिए लाल मिर्च लें और नज़र से पीड़ित व्यक्ति की इससे नज़र उतारें। नज़र उतारने के बाद मिर्च को जलते हुए चूल्हे पर रखकर जला दें। ये प्रयोग एक-दो बार करने पर आपको बहुत जल्द फर्क महसूस होगा।
बिज़नेस में फायदा
ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के काम में बाधा आ रही हो तो लाल मिर्च का उपाय करने से लाभ हो सकता है। इसके लिए एक लाल मिर्च के 21 दाने लेकर उन्हें एक लोटे या जग में पानी भरकर डाल दें और इस पानी को अपने ऊपर से सात बार उतार करके घर के बाहर सड़क पर फेंक दें।
धन में बढ़ोतरी
अगर किसी के घर में धन नहीं टिकता हो तो इसके लिए एक रुमाल में 7 लाल मिर्च को बांधकर वहां रखिए जहां आप अपने पैसे रखते हैं। ऐसा करने पर घर में पैसा टिकना शुरु हो जाता है और घर में बरकत बनी रहती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website