
हॉलीवुड अभिनेता इसाक कैपीने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने एरिजोना के फ्लैगस्टाफ के पास एक पुल से राजमार्ग पर कूदकर अपनी जान दी है। एरिजोना के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है। इसाक 42 साल के थे और उन्हें हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘थोर’ में देखा गया था।
बता दें कैपी को दो किशोरों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि वहां से गुजर रहे एक वाहन से अभिनेता की टक्कर हुई। अभिनेता यह कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘ उस व्यक्ति से सावधान रहें जिसके पास खोने और पाने के लिए कुछ भी नहीं है।” इस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में लिखा है। इसमें उन्होने ईसामसीह और डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी।
अभिनेता ‘थोर’, ‘ टर्मिनेटर साल्वेशन’, ‘ ब्रेकिंग बैड’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे।
Home / Entertainment / ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थोर’ के इस एक्टर ने की आत्महत्या, मौत से पहले शेयर किया पोस्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website