
लंदन। ब्रिटिश अभिनेत्री व लेखिका जोन कोलिन्स अपने मित्रों या सह-कलाकारों से हाथ मिलाने, गले मिलने या किस करने से परहेज करती हैं क्योंकि वह नहीं चाहती कि उन्हें कोई संक्रमण हो या वह उन लोगों के शरीर के रोगाणुओं के संपर्क में आए।
अभिनेत्री ने डेली मेल को बताया, ‘‘मैं हाथ मिलाने और किस करने व गले मिलने से बचती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मेरी परवरिश इस तरह से हुई है कि आप अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी और को गले नहीं लगा सकते या किस नहीं कर सकते। यह एक ऐसी सनक है जिससे मैं समझौता नहीं कर सकती।’’
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, टीवी शो ‘डाइनेस्टी’ में काम कर चुकी कोलिन्स को पिछले साल के अंत में दुबई जाते हुए विमान में संक्रमण से बीमार पडऩे के दौरान ऐसा लगा कि उनकी मौत हो सकती है जिसके बाद वह दो सप्ताहों तक बिस्तर पर रही थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website