
जापान के नारा सिटी में रहने वाला 10 वर्षीय Ryusei Imai दुनियाभर में ‘मिनी ब्रूस ली’ के नाम से मशहूर है। जनाब के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 4 साल की उम्र से ही Nunchucks चलाना शुरू कर दिया था। दरअसल, Ryusei मार्शल आर्ट बादशाह ब्रूस ली के फैन हैं। वह उन जैसा ही बनना चाहते हैं। माता-पिता भी बेटे के ख्वाब को पूरा करने में जुट गए और आज 10 साल का Ryusei अपनी मार्शल आर्ट्स के दम पर दुनिया में ‘मिनी ब्रूस ली’ के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज बड़ों-बड़ों को भी शर्मिंदा कर देते हैं। यकीन नहीं होता तो @FitBharat द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो देख लीजिए!
आप कर सकते हैं ऐसा? : वीडियो को @FitBharat ने गुरुवार के दिन शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, असाधारण प्रतिभा! मिनी ब्रुस ली- Ruisei Imai, खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से अधिक व्यूज और 3 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
ट्रेनिंग नहीं है आसान… : बता दें, इस मिनी ब्रुस ली को इंस्टाग्राम पर 75 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website