कोरोना के कारण हुए अलग : दुनियाभर में लोग अलग-अलग हो गए। ये सब हुआ कोरोना के कारण। लोगों ने अपने बुजुर्गों को इसलिए अलग कर दिया, ताकि उन्हें वायरस ना हो जाए। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो उम्रदराज कपल मिल रहे हैं। वो कोरोना के बाद से ही दोनों अलग-अलग थे। लेकिन जब दोनों मिलते हैं तो माहौल में प्यार ही प्यार बरस जाता है।
पत्नी को दिया सरप्राइज : ये घटना इंग्लैंड के मैनचेस्टर की है। Gordon ने अपनी वाइफ को सरप्राइज दिया। वो आराम से आ रही होती हैं तभी वो देखती हैं कि उनके बुजुर्ग पति चले आ रहे हैं। फिर दोनों एक-दूसरे को देखकर ठहर जाते हैं। बुजुर्ग महिला अपने पति की ओर बढ़ती है। दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं और किस करते हैं।
ये रहा वीडियो : रैक्स चैपमैन ने ये वीडियो शेयर किया है। न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा तो व्यूज मिल चुके हैं। बीबीसी की रिपोर्ट की माने तो Gordon और Mary Davis दोनों बीमार हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों अलग-अलग थे। अपनी पत्नी को कई दिनों तक ना देखने के बाद गोर्डन ने उन्हें सरप्राइज देने की ठानी।
Manchester, England:
— Rex Chapman🏇🏼 (@RexChapman) April 14, 2021
After not seeing his wife Mary for several months due to the pandemic — Gordon decided to surprise her by moving into the assisted living home so they could be together.
Here’s the reunion...pic.twitter.com/Kx40D57WzJ