
दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतुओं की भरमार है, जो दिखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ये इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। लेकिन चीन की एक मछली के चेहरे ने दुनिया में जैसे भूचाल सा मचा दिया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तलाब में तहर रही मछली का चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि इंसान की तरह ही उसके चेहरे पद नाक, दो आंखें, दो कान और मुंह है। वह तलाब के किनारे आती है और फिर वापस चली जाती है।
एक शख्स ने मछली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गई। मछली को देखकर हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि उसका चेहरा हूबहू इंसान जैसा कैसे हो सकता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
This carp has a human face 😳 pic.twitter.com/okT67Zyo4v
— The Unexplained (@Unexplained) November 8, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website