
पेरिस: हॉलीवुड के स्टार कपल जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स पेरिस में एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिता रहे हैं। थेरॉक्स ने एनिस्टन के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सांझा की, जिनमें वह दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
एक फैशन कार्यक्रम में इस कपल को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था, वहां की एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। थेरॉक्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “इन लूव्रे”। निस्टन और थेरॉक्स ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद अगस्त 2015 में शादी कर ली थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website