
होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार माना जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग प्यार से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और नाचते-गाते हैं। पंरतु क्या आप जानते हैं इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करने से आप पर ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही लोगों की खाली झोलियां भी बर जाती हैं। तो आइए कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जानते हैं जिनका होली के दिन जाप करना आपके लिए फायेदमंद साबित हो सकता है। यहां जानें 3 ऐसे विलक्षण मंत्र जिनका जाप विद्या की प्राप्ति, साक्षात्कार रोज़ी-रोज़गार, प्रमोशन, व्यापार में घाटा आदि के लिए होली की रात को करना चाहिए।
*गुरु गृह गए पढ़न रघुराई। अल्प काल विद्या सब पाई।।
विद्या और साक्षात्कार में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करना लाभदायक साबित होता है।
*ॐ नमो नगर चींटी महावीर हूं पूरों तोरी आशा तूं पूरो मोरा आशा।।
ज्योतिष के अनुसार रोज़गार पाने के लिए, नौकरी में प्रमोशन के लिए उपरोक्त बताए गए मंत्र का 108 बार जाप करते हुए 108 आहुति होली में डालें। बाद में रोज़ सवेरे आटा-शक्कर और घी मिलाकर चींटियों के बिल पर मंत्र पढ़ते हुए डालते जाएं। ऐसा 40 दिन करने से निश्चित सफलता मिलती है।
*ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं ह्रीं श्रीमेव कुरु-कुरु वांछितनेव ह्रीं ह्रीं नमः।।
जिस किसी के व्यापार में घाटा हो रहो हो वो ऊपर दिए मंत्र का होली की रात्रि में 108 बार जापकर 108 आहुति दें। इसके अलावा रोज़ाना इसका एक माला जपें, निश्चित लाभ होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website