
हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। ‘बेवाच’ आइकन और ‘बिग बॉस’ की पूर्व अतिथि स्टार पामेला एंडरसन ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सभी सरकारी बैठकों, आयोजनों में केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
अपने पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि सरकारी बैठकों और कार्यो में केवल स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन परोसकर वह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई का नेतृत्व करें।
पशु अधिकार समूह और अभिनेत्री ने समझाया कि मांस, अंडे और डेयरी के लिए जानवरों को पालना सभी मानव-प्रेरित ग्रीनहाउस-गैस उत्सर्जन का लगभग पांचवां हिस्सा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website