
लंदन: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। एड शीरन को एक दो साल की बच्ची टक्कर दे रही है। ‘शेप ऑफ यू’ सिंगर की हमशक्ल बच्ची सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उसकी शक्ल एड शीरन से इतनी मिलती-जुलती है कि लोग कह रहे हैं कि वो ही असली शीरन हैं।
बता दें कि इंग्लैंड में रहने वाली जो ने अपनी दो साल की बच्ची इस्ला की तस्वीर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाली थी। फोटो डालने के कुछ समय बाद ही उस पर लोगों के कमेंट आने लगे कि यह बच्ची एड शीरन की टू कॉपी है। बच्ची की मां जो का कहना है, ‘यह पागलपन की तरह है। सभी काफी समय से कह रहे थे कि इस्ला एड शीरन के जैसे दिखती है लेकिन मैंने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website