
रियलिटी टेलिविजन स्टार किम कार्दशियां को एक चर्च सेवा के दौरान मांग टीका पहनने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार 38 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘संडे सर्विस वाइब’ कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की लेकिन कुछ प्रशंसकों को उनका यह सांस्कृतिक घालमेल पसंद नहीं आया।
एक यूजर ने लिखा, “संस्कृति कोई पोशाक नहीं है।” और किम का ऐसे सजना गलत है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने शिकायत की कि यह ‘संडे सर्विस वाइब’ नहीं, बल्कि ‘इंडियन वाइब’ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website