
पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती के किस्से मशहूर हैं। लेकिन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की प्रगाढ़ दोस्ती का ताजा किस्सा खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसका एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो को देखकर कहा जा रहा है कि वाकई नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दो देशों के नेता होने से पहले दोस्त हैं। बता दें कि यह वीडियो जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के शुरू होने से पहले का है। समारोह के शुरू होने से पहले कॉन्फ्रेंस रूम में सभी देशों के नेता मौजूद थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देखकर डोनाल्ड ट्रंप उनके पास आए और बातचीत की।
जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात दौरान ट्रंप ने जहां उनको चुनाव में जीत की बधाई दी, तो वहीं मोदी ने भी दोनों देशों के बीच 4 मुद्दों पर होने वाली चर्चा को गिनाया। इस दौरान इन दोनों नेताओं की जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ भी बैठक हुई।
#WATCH US President Donald Trump meets Prime Minister Narendra Modi before the start of Session 3 at #G20Summit in Osaka, Japan pic.twitter.com/aeGOILGYPu
— ANI (@ANI) June 29, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website