
लंदन: एक महिला ने 14 बच्चों को जन्म दिया है, मगर मजे की बात ये है कि इन बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मिसिगन की 36 वर्षीय महिला ने ऐसा कर विश्व रिकार्ड बुक में धमाकेदार एंट्री की है। उसने बुधवार को हार्पर विश्वविद्यालय अस्पताल में अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया। ये सभी बच्चे अलग-अलग पिता की संतान हैं। विश्व रिकार्ड की पुष्टि करने वाले अंतराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त अधिकारी के अनुसार अनीता सुलविन दुनिया के इतिहास में ऐसी पहली महिला है जिसने 13 अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाकर बच्चों को जन्म दिया।
विश्व रिकार्ड बनाकर गर्व महसूस कर रही अनीता
सुलविन ने पत्रकारों को बताया कि मैं विश्व रिकार्ड बनाकर बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं। मेरी मां हमेशा मुझे आलसी और कामचोर कहती थी, अब मैने सबको बता दिया कि मेरी मां गलत थी, और मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हूं। मैंने एक ऐसा काम किया है जो इससे पहले किसी ने नहीं किया। अनीता ने कहा कि अतीत में वह किसी से अधिक समय तक संबंध नही बना सकी मगर अब उसे विश्वास है कि उसे अपने जीवन में एक ऐसा व्यक्ति मिल गया जिसे वह चाहती थी।
बच्चों के पिता के बारे में जानकारी हासिल करती हूं तो पीड़ा होती है: अनीता
अनीता ने कहा मुझे बच्चों से बहुत प्यार है उनसे लगाव भी है मगर वास्तव में मुझे उस समय पीड़ा होती है जब मैं अपने बच्चों के पिता के बारे में जानकारी हासिल करती हूं। इस बारे में मैने अपने अतीत की गलतियों से सबक सीखा है। अब मुझे रोमन से प्यार है और मुझे विश्वास है कि वह उन लोगों की तरह व्यवहार नहीं करेगा जैसा कि अतीत में मेरे चहेतों ने मेरे साथ किया। हम दोनों डेढ़ साल से एक साथ रह रहे हैं। मुझे वास्तव में विश्वास है कि हमारा रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
11 व्यक्तियों से पेंशन का लाभ उठा रही अनीता
अनीता से मुलाकात के बाद रिकार्ड बुक के प्रतिनिधियों ने उसे रिकार्ड से संबंधी जांच को खोल दिया कि एक व्यक्ति द्वारा बच्चों के समर्थन में पेंशन प्राप्त करने वालों की संख्या क्या है। पता चला है कि यह महिला पहले से ही 11 अलग- अलग व्यक्तियों द्वारा दी जा रही पेंशन का लाभ ले रही है। और दो अन्य हिरासत के मामलों में फंसी हुई है। अगले दो महीनों में इस कार्रवाई को फैमिली कोर्ट में रखा जाएगा। यह जांच मार्च 2016 को खत्म होनी चाहिए थी मगर अभी तक जारी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website