Tuesday , October 14 2025 11:00 PM
Home / Off- Beat / यह दुनिया का सबसे महंगा केक, कीमत जान उड जाएंगे होश

यह दुनिया का सबसे महंगा केक, कीमत जान उड जाएंगे होश


दुबई। आपने कई महंगी चीजों के बारे में सुना और देखा होगा। रोजाना सोशल मीडिया में कई प्रकार की महंगी चीजे देखने को मिलती है। कोई सबसे महंगी साइकिल बनाने का दावा करता है तो कोई घड़ी। इनकी कीमत लाखों करोड में बताई गई है। इन दिनों दुनिया का सबसे महंगा केक सुर्खियों में छाया है। दुबई की एक बेकरी ने अब तक सबसे महंगा केक बनाने का दावा किया है। इस केक की कीमत 25 हजार अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है।

ब्रॉड वे बेकरी ने मुताबिक, चार फुट उंचाईं वाले इस केक का वजन 32 किलोग्राम है। इस केक को 100 से 120 लोगों को आसानी से खिलाया जा सकता है। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार दुबई में बना यह स्पांज केक गेम ऑफ थ्रोन्स के ट्रायोन लैनिनस्टर को समर्पित है। बेकरी ने यूट्यूब में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार से इस विशेष केक को तैयार किया है।
दुबई में इस केक की कीमत 91,800 दिरहम है, जो भारतीय रुपए में 16.15 लाख रुपए के करीब आती है। ब्रॉडवे बेकरी के मुताबिक यह करीब 30 से 32 किलोग्राम का है। बेकरी की ओर दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे महंगा केक है। 3 मिनट और 45 सैंकेड के इस वीडियो में बताया गया है कि केक को कैसे तैयार किया गया है। इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है।