
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी पॉप गायक जस्टिन टिम्बरलेक ने गले में शिकायत के चलते यहां मंगलवार को स्टेपल्स सेंटर में होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम ‘मैन ऑफ द वुड्स’ को टाल दिया है।
वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ के मुताबिक, टिम्बरलेक पिछले महीने से वोकल कॉर्ड (गले में शिकायत) संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते उन्हें अपने कई संगीत कार्यक्रमों की तारीखों में बदलाव करना पड़ा है, जिसमें 24 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला शो, 28 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के बफेलो में कार्यक्रम और 12-13 नवंबर को वाशिंगटन में दो टेकोमा डोम कंसर्ट को रद्द किया जाना शामिल है।
उन्होंने लॉस एंजेलिस में होने वाले कार्यक्रम के अलावा अन्य संगीत कार्यक्रमों की भी तारीख फिर से तय की है।
टिम्बरलेक का अगला संगीत कार्यक्रम 29 नवंबर को फिनिक्स के टॉकिंग स्टिक रिजॉर्ट एरिना में होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website