
मॉडल हैली बीबर का कहना है कि उन्होंने प्रतिस्पर्धा के साथ संघर्ष किया है और वह खुद पर ध्यान देने के लिए अकसर सोशल मीडिया से दूरी बना लेती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बजफीड के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह अक्सर सोशल मीडिया से ब्रेक लेती हैं।
गायिका जस्टिन बीबर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं हेली ने कहा, ‘‘मैंने प्रतिस्पर्धा के साथ संघर्ष किया है। मैं मॉडलिंग की दुनिया से हूं, जहां अपने दोस्तों से खुद की तुलना करना आम बात है। आप खूबसूरती से घिरे होते हैं। मैं कहूंगी कि हर लडक़ी खुद की तुलना करने को लेकर संघर्ष करती है, चाहे वह सोशल मीडिया पर हो या कुछ और।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी महिलाएं और अन्य लड़कियां होती हैं जिनसे आप खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं या जिनसे आप अपनी तुलना करती हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website