
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का कोई शौचालय काम नहीं कर रहा है जिसके कारण अंतरिक्ष यात्रियों को मजबूरन डायपर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। आईएसएस में रूस में निर्मित दो शौचालय स्थापित किये गये हैं। एक शौचालय अमेरिकी हिस्से में है और दूसरा रूसी में है।
इनके अलावा अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़े सोयूज अंतरिक्ष यान में भी एक शौचालय हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की उड़ान के दौरान किया जाता है। स्थिर रहने की स्थिति में इसका इस्तेमाल कभी-कभार ही होता है।
नासा ने बुधवार को आईएसएस के कमांडर लूसा परमिटानो के हवाले से बताया कि अमेरिकी हिस्से में लगा शौचालय खराब होने का लगातार सिग्नल दे रहा है। वहीं रूसी हिस्से में लगा शौचालय पूरी तरह से भर चुका है। इसके कारण अंतरिक्ष यात्री डायपर का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो गये हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website