
लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कर्दशियां ट्रिस्टन थॉम्पसन की बेवफाई के आरोपों से चिंतित नहीं है, बल्कि वह अपनी नवजात बच्ची के जन्म का जश्न मनाने में व्यस्त हैं।
कर्दशियां के पारिवारिक सूत्र ने कहा, ‘‘क्लोई कुछ महसूस नहीं कर रही हैं, वह केवल खुश हैं। वह अपनी नन्हीं बच्ची के जन्म के जश्न में डूबी हुई हैं। वह फिलहाल बहुत खुश हैं और जाहिर है कि इसके अलावा और कुछ महत्व नहीं रखता है।’’
वहीं, 33 वर्षीय क्लोई अपनी बेटी के जन्म के दो दिन पहले इस बात से गुस्से में थीं कि 27 वर्षीय एनबीए खिलाड़ी ट्रिम्सटन को कई अन्य महिलाओं को चूमते हुए देखा गया था, लेकिन वह फिलहाल खुशी में झूम रही हैं।
वह अत्यधिक खुश हैं और वह ट्रिम्सटन पर लगे धोखेबाजी के आरोपों से बिलकुल भी दुखी नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website