
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अगर वह दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो एक दिन में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का समाधान निकाल सकते हैं। बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत का कहना है कि ये नामुमकिन, ट्रंप ऐसा नहीं कर सकते। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘यूक्रेन का संकट एक दिन में हल नहीं किया जा सकता है।”
ट्रंप ने मई 2023 में सीएनएन टाउन हॉल में कहा था, ‘‘रूसी और यूक्रेनी नागरिक मर रहे हैं। मैं उन्हें मरने से रोकना चाहता हूं और मैं 24 घंटे में यह कर सकता हूं।” उन्होंने कहा कि उनके यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के बाद यह होगा। वह अपने प्रचार अभियान में बार-बार यह दावा करते रहे हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह भी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बहस के दौरान दावा किया, ‘‘अगर हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति होता जिसका पुतिन सम्मान करते हैं…. तो वह कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करते।”
Home / Uncategorized / ट्रंप का दावा: एक दिन में खत्म करवा सकता हूं यूक्रेन युद्ध , रूस ने कहा-” ये नामुमकिन “
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website