Wednesday , March 25 2026 9:16 AM
Home / News / टोक्यो ओलंपिक के दौरान जापान यात्रा पर विचार कर रहे हैं ट्रंप

टोक्यो ओलंपिक के दौरान जापान यात्रा पर विचार कर रहे हैं ट्रंप


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से निमंत्रण पर टोक्यो ओलंपिक में जाने पर गौर कर रहे हैं।
ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी ओलंपिक समिति और 2028 लास एंजिलिस खेलों के आयोजकों के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कहा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री आबे ने आमंत्रित किया था और हम उसके बारे में तय करेंगे।”
उन्होंने कहा, ‘‘हम शायद जा सकते हैं। हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे।”टोक्यो ओलंपिक का आयोजन जुलाई और अगस्त में किया जाएगा।