
पूर्व पेंटागन अधिकारी ने पुतिन के भारत दौरे को रूस के लिहाज से बेहद सफल बताया है। उन्होंने भारत में पुतिन का स्वागत को बेहद ही शानदार बताया और कहा कि इसका क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया जाना चाहिए।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर अनोखा विश्लेषण किया है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में पुतिन का शानदार तरीके से स्वागत होने का क्रेडिट मॉस्को को नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप को जाता है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप वास्तव में नोबेल प्राइज के हकदार हैं। पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे को मॉस्को के लिहाज से बहुत पॉजिटिव बताया। उन्होंने भारत और रूस को करीब लाने का क्रेडिट ट्रंप को दिया।
ट्रंप नोबेल प्राइज के हकदार – रुबिन ने कहा कि नई दिल्ली में पुतिन को जो सम्मान दिया गया, वह दुनिया में शायद ही कहीं और मिल सकता है। और दावा किया क इस रिश्ते को बनाने में ट्रंप की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं तो यह कहूंगा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत और रूस को जिस तरह से साथ लाए, उसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।’
Home / News / ट्रंप को नोबल मिलना चाहिए… पुतिन का भारत में शानदार स्वागत देख पूर्व पेंटागन अधिकारी हैरान, अमेरिका को बहुत बड़ा नुकसान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website