Friday , February 20 2026 11:22 AM
Home / News / PM मोदी की बहुत इज्जत करते हैं ट्रंप… वॉइट हाउस ने भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

PM मोदी की बहुत इज्जत करते हैं ट्रंप… वॉइट हाउस ने भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वॉइट हाउस ने भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं। यह भी कहा कि वे अक्सर एक दूसरे से बात करते हैं।
वॉइट हाउस ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और उनसे अक्सर बात करते हैं। वॉइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति और उनकी ट्रेड टीम भारत के साथ बहुत गंभीर चर्चा में लगी हुई है। लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से सीधे बात की थी जब उन्होंने ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) में कई वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ दीपावली मनाई थी।
वॉइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब लेविट से भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बारे में बहुत सकारात्मक और दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की व्यापार टीम इस विषय पर भारत के साथ लगातार गंभीर चर्चा कर रही है। लेविट ने कहा कि ‘मुझे पता है कि राष्ट्रपति (ट्रंप) प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वे अक्सर एक-दूसरे से बात करते हैं।’