Sunday , March 22 2026 3:52 PM
Home / News / ट्रंप ने ईरान के केंद्रीय बैंक के खिलाफ और प्रतिबंध लगाए

ट्रंप ने ईरान के केंद्रीय बैंक के खिलाफ और प्रतिबंध लगाए


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के केंद्रीय बैंक के खिलाफ शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की। उन्होंने इन्हें अमेरिका द्वारा किसी अन्य देश पर लगाए गए सबसे कठिन प्रतिबंध बताया।
ओवल कार्यालय में ट्रंप ने मीडिया से कहा, ‘‘हमने अभी अभी ईरान के राष्ट्रीय बैंक पर प्रतिबंध लगाए हैं।” हालांकि उन्होंने बाद में बैंक के नाम में सुधार करते हुए उसे ईरान का केन्द्रीय बैंक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी देश पर लगाए गए सबसे कठिन प्रतिबंध हैं।”