Saturday , March 21 2026 11:08 PM
Home / News / मेलानिया के घर लौटने की खुशी में ट्रंप ने गलत ही लिख दिया पत्नी का नाम

मेलानिया के घर लौटने की खुशी में ट्रंप ने गलत ही लिख दिया पत्नी का नाम


वॉशिंगटनः पत्नी मेलानिया के घर लौटने की खुशी में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका नाम ही गलत लिख दिया। दरअसल शनिवार को मेलानिया के अस्पताल से घर आने पर ट्रंप ने उनका स्वागत किया, लेकिन इसके पहले उन्होंने ट्वीट में उनका नाम ही गलत स्पेलिंग के साथ “Melanie” लिख दिया। हालांकि, उन्होंने यह मैसेज लिखने के फौरन बाद डिलीट भी कर दिया और फिर से सही स्पेलिंग के साथ ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा, “फर्स्ट लेडी के घर लौटने से खुशी हो रही है। आप सबकी प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। “फर्स्ट लेडी की कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टेफनी ग्रीसम ने कहा, “आज सुबह ही फर्स्ट लेडी घर लौटी हैं। वह आराम कर रही हैं और तरोताजा हैं। मिसेज ट्रंप का हाल जानने के लिए हमारे ऑफिस में लोगों ने हजारों कॉल और ईमेल किए और हम उन सबका शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने अपना समय निकाला।”

अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप (48) को पिछले कुछ समय से किडनी में तकलीफ महसूस हो रही थी इसीलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह किसी अमरीकी राष्ट्रपति की पहली पत्नी हैं, जिन्हें व्हाइट हाऊस में रहते हुए इतने सख्त इलाज से गुजरना पड़ा है। उनके पहले साल 1987 अक्टूबर में नैन्सी रीगन को स्तन संबंधी बीमारी हो गई थी।