
लास एंजीलिस: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय आेलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक से बातचीत में लास एंजीलिस की 2024 विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी का जोरदार समर्थन किया है। लास एंजीलिस के मेयर एरिक गारसेटी ने बाक और ट्रंप की बातचीत का बंदोबस्त किया था।
लास एंजीलिस 2024 ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने आईआेसी अध्यक्ष बाक से बात करके आेलंपिक 2024 के लिये लास एंजीलिस की मेजबानी की दावेदारी का समर्थन किया।’’ आईआेसी प्रवक्ता ने बाद में इस फोन की पुष्टि की लेकिन कोई ब्यौरा नहीं दिया। लास एंजीलिस, बुडापेस्ट और पेरिस 2024 आेलंपिक की मेजबानी की दावेदारी की दौड़ में है। आईआेसी अंतिम फैसला सितंबर 2017 में लीमा में एक बैठक के दौरान लेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website