
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमांडा होल्डन वेकेशन के दौरान घायल हो गई हैं। उनके पैरों में फ्रेक्चर है और अब खबरें आ रही हैं कि उनकी सर्जरी करनी पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमांडा जब अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने गई थी तभी बेटी के साथ समुंदर में खेल खेलते हुए उनके साथ यह हादसा हो गया।
ब्रिटेन के मशहूर शो गॉट टैलेंट की 48 वर्षीय जज अमांडा अपनी बेटी के साथ टोटल वाइपआउट स्टाइल चैलेंज के दौरान घायल हो गई और अब तुरंत सर्जरी कर पैरों में मेटल की प्लेट फिट की जाएगी।
खबरों के मुताबिक, अमांडा के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह बेटियों के साथ यूरोप के एक समुद्र तट पर खेल रही थीं। इस दौरान वह फिसल गईं और पैरों में दो जगहों पर फैक्चर हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वहां मौजूद उनके पति क्रिस ह्यूजेस ने उन्हें और 13 साल की बेटी अलेक्सा को बचाया और तुरंत हॉस्पिटल ले गए।
Home / Entertainment / बेटी की साथ समुंदर में खेलते हुए हादसे का शिकार हुई टीवी एक्ट्रेस अमांडा होल्डन, पति ने बचाया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website