Friday , March 6 2026 7:22 PM
Home / Business & Tech / बड़े काम का है TV का Bluetooth, इन 6 तरीकों से अपने टीवी को बना लें ‘सुपर स्मार्ट’

बड़े काम का है TV का Bluetooth, इन 6 तरीकों से अपने टीवी को बना लें ‘सुपर स्मार्ट’


लोग अपने टीवी के ब्लूटूथ का फायदा उठाना नहीं जानते। फोन पर ब्लूटूथ का इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने के लिए करने के चलते लोग टीवी पर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ऐसे कई तरीके हैं जिनसे टीवी का ब्लूटूथ आपके टीवी को सुपर स्मार्ट बना सकता है। इसमें बिना शोर के टीवी देखने से लेकर टीवी को कंप्यूटर या गेमिंग कंसोल बनाने जैसे काम भी शामिल हैं।
बहुत काम का है टीवी का ब्लूटूथ – फोन में जिस ब्लूटूथ फीचर का लोग खूब इस्तेमाल करते हैं, स्मार्ट टीवी पर उसे अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है। दरअसल स्मार्ट टीवी के ब्लूटूथ का कई ऐसे तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो आपके स्मार्ट टीवी को सुपर स्मार्ट बना सकता है। रात के सन्नाटे में बिना किसी को जगाए अपनी पसंदीदा फिल्म देखनी हो, या टीवी को कीबोर्ड और माउस के साथ कंप्यूटर की इस्तेमाल करना हो, टीवी का ब्लूटूथ कई तरह से काम में लिया जा सकता है।
BT5बिना शोर देखें पसंदीदा शो – अगर आप रात में फिल्में या पसंदीदा शो देखने का शौंक रखते हैं और नहीं चाहते कि घर वाले शोर से परेशान हों, तो आप अपने वायरलेस हेडफोन या ईयरबड्स को टीवी से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप पसंदीदा कंटेंट फुल वॉल्यूम में बिना किसी को डिस्टर्ब किए देख सकेंगे।
टीवी को बना लें कंसोल – आजकल कंसोल के लेवल की गेमिंग करने के लिए अलग से गेमिंग कंसोल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। आप 500 से 1000 रुपये महीने के खर्च में क्लाउड गेमिंग अपने स्मार्ट टीवी पर कर सकते हैं। इसके लिए आपके टीवी का ब्लूटूथ आपके काम आ सकता है। आप इसकी मदद से टीवी के साथ गेमिंग कंट्रोलर को जोड़ सकते हैं और गेमिंग का मजा बिना ज्यादा खर्च के उठा सकते हैं।
टीवी पर करें कंप्यूटर वाले काम – आप अपने टीवी के ब्लूटूथ के जरिए वायरलेस माउस और कीबोर्ड को कनेक्ट करके उससे कंप्यूटर वाले बेसिक काम ले सकते हैं। स्मार्ट टीवी में ब्राउजर को डाउनलोड कर आप आसानी से अपने टीवी पर ही वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं और ऑनलाइन ऑफिस जैसे टूल्स की मदद से कंप्यूटर के बेसिक फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।
ब्लूटूथ रिमोट करें इस्तेमाल – अगर आपके टीवी का रिमोट खराब हो गया और मार्केट में उपलब्ध नहीं है, तो आप बहुत आसानी से ब्लूटूथ रिमोट के जरिए टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐप्स भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जो कि आपके फोन को ब्लूटूथ की मदद से टीवी का रिमोट बना देती हैं। इनकी मदद से भी आप टीवी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
टीवी को बनाओ स्मार्ट डिवाइस हब -ब्लूटूथ की मदद से आप अपने स्मार्ट टीवी को घर के अन्य स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट बल्ब, प्लग या सेंसर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप सीधे अपने टीवी से ही बैठे-बैठे रिमोट के जरिए घर की लाइटें, एयर प्यूरिफायर और स्मार्ट स्विच जैसे डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं।
टीवी के स्पीकर्स करें रिप्लेस – अक्सर टीवी के पुराने होने पर उनके स्पीकर्स से आवाज साफ सुनाई नहीं देती। ऐसे में आप टीवी के ब्लूटूथ को किसी नॉर्मल ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट कर, उसके इनबिल्ट स्पीकर्स से रिप्लेस कर सकते हैं। इस ब्लूटूथ स्पीकर को और अपने पास सेट कर टीवी की आवाज साफ-साफ समझ सकते हैं।