
लॉस एंजेलिस। रैपर इग्गी अजेलिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ मानती हैं।
अजेलिया ने इडोलेटर को बताया, ‘‘ट्विटर दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ मायनों में, यह अच्छा है। अगर आप पीछे मुडक़र देखें तो आप खुद के बीते समय की छवि देख पाएंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं, आपको आगे बढऩा होगा और व्यक्तिगत तौर पर विकास करना है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती क्योंकि यह (ट्विटर) हर चीज को नापता है। आप यहां अपनी निजी जिंदगी को सभी के साथ साझा कर रहे हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website