
वियनाः ऑस्ट्रेलिया के साल्जबर्ग में आज सुबह दो यात्री रेलगाडिय़ों के आपस में टकराने से 40 लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक रेलगाड़ी स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से आने वाली रेलगाड़ी से जोर से टकरा गई।
प्रवक्ता ने कहा, रेलगाड़ी प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर खड़ी हुई थी कि दूसरी ट्रेन ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों की संख्या बढऩे की आशंका नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website