
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को लेकर अमेरिका का पीस प्लान मॉस्को को मिल गया है। उन्होंने कहा कि यह यूक्रेन में शांति का आधार बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कीव को खुली धमकी भी दे डाली।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए पेश किए गए पीस प्लान ने व्लादिमीर पुतिन को खुश कर दिया है। इस योजना को रूस के लिए फायदे का सौदा बताया जा रहा है। अमेरिकी शांति योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का 28-पॉइंट पीस प्लान यूक्रेन में आखिरी शांतिपूर्ण समझौते का आधार बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कीव को खुली धमकी भी दी कि अगर कीव ने इससे इनकार किया तो रूसी सेना उसके और इलाके पर कब्जा करेगी। पुतिन ने इस बात की पुष्टि की कि मॉस्को को यूक्रेन में शांति के लिए अमेरिका का प्रस्ताव मिल गया है।
पुतिन ने सरकारी टीवी पर सीनियर अधिकारियों से कहा, ‘मेरा मानना है कि इसे आखिरी शांतिपूर्ण समझौते के आधार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।’ पुतिन ने कहा कि मॉस्को को प्लान मिला है और इसे एक नया संस्करण बताया। पुतिन ने मॉस्को में कहा कि ‘इस टेक्स्ट पर हमारे साथ किसी भी तरह से कोई खास चर्चा नहीं हुई है और मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि ऐसा क्यों है। अमेरिकी प्रशासन अभी तक यूक्रेनी पक्ष की सहमति नहीं ले पाया है। यूक्रेन इसके खिलाफ है।’
Home / News / यूक्रेन और यूरोपीय युद्धप्रेमी भ्रम में हैं… ट्रंप के पीस प्लान पर आया पुतिन का रिएक्शन, कीव को खुली धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website