
रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्म नहीं हो रहा है। पुतिन की सेना को काफी नुकसान हो चुका है। अब खबर है कि एक अकेले स्नाइपर ने रूसी फौज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन का दावा है कि उनके एक स्नाइपर ने 2.7 किमी दूर से रूसी सेना पर हमला किया। ये किसी युद्ध में अब तक सबसे दूर चलाई दूसरी गोली है। इस असाधारण घटना का फुटेज सामने आया है, जिसमें यूक्रेनी शॉर्पशूटर कथित तौर पर 8,891 फीट की दूरी तक गोली चलाता है। वीडियों में दिख रहा है कि गोली लगने से रूसी सैनिक जमीन पर गिर जाता है।
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन ऑफिस के मुताबिक ये स्नाइपर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने में काफी करीब पहुंच गया। उन्होंने कहा, ‘हमारे शूटर ने 2710 मीटर का शॉट लगाया और कब्जा करने आए एक रूसी सैनिक को खत्म कर दिया। ये दूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जिसकी पुष्टि सशस्त्र बलों के कमान ने की है।’ यूक्रेन के स्नाइपर दुनिया की सबसे शक्तिशाली राइफल 6 फीट 5 इंच के स्निपेक्स एलीगेटर और 5 फीट 9 इंट के स्निपर टी-रेक्स का इस्तेमाल कर कर रहे हैं।
तीन सेकेंड में टार्गेट को लगी गोली – इन बंदूकों से निकलने वाली गोली की रफ्तार 3,200 फीट प्रति सेकंड है। यानी इस स्नाइपर को अपने टार्गेट को हिट करने में सिर्फ तीन सेकंड लगे। इस हथियार से साढ़े छह किमी दूर तक 14.5 MM वाली गोली दागी जा सकती है। लेकिन इतनी दूर तक सही निशाना लगाने के लिए सिर्फ बंदूक का ताकतवर होना काफी नहीं है। 2.7 किमी दूर तक निशाना लगाना दिखाता है कि स्नाइपर ट्रेंड हैं। इतनी दूर तक निशाना लगाने के लिए बेहतरीन दृष्टि और हथियारों के गहन प्रशिक्षण की जरूरत होती है।
सबसे लंबा स्नाइपर शॉट – यूक्रेन के नेशनल गार्ड ने कहा, ‘शाम होने के साथ ही नेशनल गार्ड की विशेष बल इकाई के स्नाइपर शिकार के लिए जाते हैं। रविवार को उनमें से एक ने बेहतरीन काम किया है।’ 2017 में इराक में कनाडाई स्पेशल ऑपरेशन के दौरान एक स्नाइपर ने 3,500 मीटर की दूरी से दुश्मन को ढेर कर दिया था। ये अब तक की सबसे लंबी दूरी का स्नाइपर शॉट है। इससे पहले दुनिया के सबसे लंबे स्नाइपर शॉट का रेकॉर्ड ब्रिटिश स्नाइपर क्रेग हैरिसन के पास था, जिन्होंने 2009 में 2.4 किमी की दूरी से एक तालिबानी लड़ाके को मार गिराया था।
Home / News / यूक्रेनी स्नाइपर ने 2.7 किमी दूर से रूसी सैनिक को बनाया निशाना, युद्ध में भी बना डाला नया रेकॉर्ड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website