
मानवाधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को अमेरिका ने उइगर मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने पर तीन चीनी कंपनियों से भी आयात करने पर रोक लगा दी है। यही नहीं अफगानिस्तान और ईरान जैसे देशों पर भी मानवाधिकार हनन के आरोप में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
अमेरिका ने चीन की तीन प्रमुख कंपनियों कोफको शुगर होल्डिंग, शिजुआन जिंगवेदा टेक्नालिजी ग्रुप और एनहुई शिन्या से आयात पर रोक लगा दी है। श्रम कानूनों की अनदेखी के चलते चीनी उत्पादक कंपनी से लेकर धागा बनाने वाली कंपनी तक को प्रतिबंधित किया गया है। इन तीन कंपनियों पर रोक लगाने के बाद से अमेरिका ने अब तक कुल 30 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके अलावा, अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को मानवाधिकार हनन के आरोप में 9 देशों के बीस से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस, इंडोनेशिया और चीन पर वीजा प्रतिबंध लगाया है। अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के दमन पर तालिबान और चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार हनन की शिकायतों के चलते दो चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा है।
Home / Uncategorized / US ने उइगर अत्याचारों को लेकर 3 चीनी कंपनियों के आयात पर लगाया बैन, अफगानिस्तान-ईरान को भी दिया झटका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website