
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन 11 नवंबर को भारत की यात्रा पर आएंगी। यहां शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में बताया गया कि अपनी यात्रा के दौरान वह ‘अमेरिका-भारत आर्थिक और वित्तीय साझेदारी’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।
बयान में कहा गया कि अमेरिकी वित्त मंत्री दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के उपायों पर चर्चा करेंगी। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा कि नयी दिल्ली में येलेन भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी के महत्व के बारे में बताएंगी। वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website