
शिकागो के दक्षिणी हिस्से के एक घर में रविवार तड़के कई लोगों को गोली मार दी गई। शिकागो पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 13 लोगों को गोली लगी है, जिसमें चार की हालत गंभीर है। पीड़ितों की संख्या और घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी है।
समाचार और संचार विभाग के उप निदेशक टॉम अहर्न ने ट्वीट किया कि शिकागो पुलिस स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे गोलीबारी के सिलसिले में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना 57 मे स्ट्रीट में हुई। पड़ोस में रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि उसने कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website