
वाशिंगटन: अमेरिका ने फलस्तीनी संगठन हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया को आतंकवादियों की सूची में डाल दिया और उन पर प्रतिबंध लगा दिए। इस कदम से तनाव बढ़ सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘हनिया का हमास की सैन्य इकाई के साथ नजदीकी संबंध है और वह आम लोगों के संघर्ष सहित सशस्त्र संघर्ष के समर्थक रहे हैं।’’
उसने कहा, ‘‘वह इस्राइली नागरिकों के खिलाफ हिंसा में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। आतंकवादी हमलों में 17 अमेरिकी नागरिकों के मारे जाने के लिए हमास जिम्मेदार है।’’ अमेरिका के इस कदम से तनाव बढ़ सकता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरूशलम को इस्राइली राजधानी के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website