Monday , March 23 2026 10:55 PM
Home / News / अमरीकाः कैलिफोर्निया स्थित यूट्यूब के मुख्यालय में गोलीबारी, संदिग्ध महिला ढेर

अमरीकाः कैलिफोर्निया स्थित यूट्यूब के मुख्यालय में गोलीबारी, संदिग्ध महिला ढेर


कैलिफोर्नियाः अमरीका के कैलिफोर्निया में सैन ब्रूनो में स्थित यूट्यूब के मुख्यालय में एक अज्ञात हमलावर के द्वारा गोलीबारी करने की खबर सामने आईं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यूट्यूब मुख्यालय में से गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं। यूट्यूब के कुछ कर्मचारियों ने मौके पर एक बंदूकधारी की मौजूदगी की बात कही। बता दें कि मुख्यालय 901 चेरी एवेन्यू में स्थित है। जहां कंपनी का कैंपस है।
पुलिस के प्रवक्ता एड बार्बेरिनी ने बताया कि उन्हें एक संदिग्ध महिला मरी हुई मिली है। पुलिस का अनुमान है कि ये महिला ही संदिग्ध हमलावर थी। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई और पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा है।
गौरतलब है कि घटना की जानकारी यूट्यूब के एक अधिकारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें उसने लिखा कि,’सैन ब्रूनो में स्थित यूट्यूब के मुख्यालय पर एक हमलावर द्वारा गोलीबारी की जा रही है और अॉफिस में से लोग बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं।’ यूट्यूब मुख्यालय में तकरीबन 1,700 लोग काम करते हैं।