
वेटिकन सिटी: पोप बेनेडिक्ट 16वें द्वारा अपने उत्तराधिकारी पोप फ्रांसिस के बारे में लिखे गए पत्र में कथित छेड़छाड़ को लेकर उपजे विवाद के बीच वेटिकन के संचार प्रमुख ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दिया।
वेटिकन के मीडिया संबंधी कामकाज में आमूल-चूल सुधार करने वाले मॉन्सगिओरर डारियो विगानो ने इस विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस विवाद को ‘लेटरगेट’ का नाम दिया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website