Sunday , March 22 2026 11:27 AM
Home / News / वेनेजुएला के राष्ट्रपति का आरोप-ट्रंप ने दिया मेरी हत्या का आदेश

वेनेजुएला के राष्ट्रपति का आरोप-ट्रंप ने दिया मेरी हत्या का आदेश


वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आरोप लगाया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबियाई सरकार और माफिया को उनकी हत्या करने का आदेश दिया है। मादुरो ने एक साक्षात्कार में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ट्रंप ने मुझे मारने का आदेश दिया है।
अगर किसी दिन मेरे साथ ऐसा कुछ होता है तो डोनाल्ड ट्रंप और कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक इसके लिए जिम्मेदार होंगे। हत्या के नए प्रयास की आशंका पर प्रतिक्रिया देते हुए मादुरो ने दोहराया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।