
लॉस एंजेलिस। मॉडल व पूर्व ‘स्पाइस गर्ल’ बैंड की सदस्य विक्टोरिया बेकहम ने अपनी एक पारिवारिक तस्वीर साझा करते हुए डेविड बेकहम के साथ तलाक की अफवाहों का खंडन किया।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, विक्टोरिया ने अटकलों को खारिज करने के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने परिवार के साथ काफी गर्मजोशी भरी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में विस्टोरिया (44) ने अपनी और अपने बेटों रोमियो (15) और क्रूज (13) के साथ बेटी हार्पर (06) व अपने माता-पिता जैकी और टोनी एडम्स की एक तस्वीर साझा की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website