
अर्जेंटीना की टीम इक्वाडोर पर 3-0 की जीत के साथ कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना की जीत में कप्तान लियोनेल मेसी ने एक शानदार गोल किया, जिसने भी इसे देखा दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गया। मेसी ने यह कारनामा उस वक्त किया, जब उनकी टीम को फ्री किक मिला था।
मेसी का यह गोल एक फ्रीकिक पर हुआ, जो दर्शनीय था। इस साल की प्रतियोगिता में फ्री-किक के जरिए मेसी का यह दूसरा गोल था, जिसमें पहला गोल चिली के खिलाफ अपने ओपनर मैच में आया था।
यह मेसी के करियर में फ्री-किक से 58वां गोल था, जो उन्हें अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के 62 के स्कोर के करीब लाता है। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में अब तक 56 फ्री-किक गोल किए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website