
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस को अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हैं। कपल को अक्सर पार्टीज और वीडियोज में एक साथ एंजॉय करते देखा जाता है। प्रियंका के साथ निक कभी भी मस्ती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। देसी गर्ल के साथ निक पंजाबी और हिंदी बीट्स के खूब दीवाने हो गए हैं। हाल ही में उनके कुछ पंजाबी और हिंदी गानों पर डांस करते हुए के वीडियोज सामने आए हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल एक वीडियो में निक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी डांस मूव्स लगाती हुई नजर आ रही हैं। अन्य वीडियोज में निक अपने फ्रेंड्ज के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
निक और प्रियंका दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की जोड़ी को एक साथ काफी पसंद किया जाता है।
Home / Entertainment / देसी बीट्स पर जमकर नाचे निक जोनस, पति का ऐसा डांस देख प्रियंका भी रोक नहीं पाईं अपनी हंसी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website