
सोशल मीडिया पर बहुत से मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। ताजा वीडियो ऐसा ही है जिसे देखकर आपको हंसी आ सकता है। दरअसल, एक शख्स पेड़ को गिराने के लिए उसे जोर-जोर से हिला रहा था तभी पेड़ का ऊपरी हिस्सा नीचे गिरा और आदमी भी जमीन पर ढेर हो जाता है। क्यों? यह तो वीडियो देखकर आपको समझ आ जाएगा।
वीडियो देखिए… यह वीडियो @IdiotsFightingT नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया, जिसे आर्टिकल लिखे जाने तक नौ हजार व्यूज और तीन सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
हा हा हा… : इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ को पकड़कर पूरी ताकत से हिला रहा है। उसके ऐसा करने से पेड़ नीचे से तो नहीं लेकिन ऊपर से टूट जाता है, और जैसे ही वो हिस्सा जमीन पर गिरता बंदा खुद को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन अफसोस पेड़ उसे भी नीचे गिरा देता है।
ये वाला वीडियो याद है? : यह वीडियो आईएफएस सुधा रमन ने शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘जैसा आप करते हैं, वैसे ही भरते हैं- अच्छा और बुरा।’ क्लिप में शख्स पेड़ को जोर-जोर सेलात मार रहा है। तभी पेड़ का आधा हिस्सा टूट कर उसके सिर पर ही गिर पड़ता है।
— Idiots Fighting Things (@IdiotsFightingT) July 14, 2021
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website