
जब सांप निगल गया पूरा हिरण : कभी सांप को बड़ा सा हिरण निगलते देखा है? अगर नहीं, तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो जरूर देखना चाहिए! इसे आईएफएस अफसर प्रवीन कासवान ने शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यकीन नहीं होता! यह बर्मीज पायथन इतना भूखा था कि इसने पूरे हिरण को निगल लिया। उनके मुताबिक, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के ‘दुधवा नेशनल पार्क’ में फिल्माया गया है, जिसे @WildLense_India ने शेयर किया था।
सिर्फ 2 मिनट का है यह वीडियो
ज्यादातर लोगों ने सांप को चूहे, खरगोश जैसे छोटे जीवों को निगलते देखा है लेकिन एक हिरण को निगलने का यह दृश्य काफी दुर्लभ है। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
Unbelievable !! This Burmese python was too much hungry so swallows whole deer. From Dudhwa sent by @WildLense_India for sharing. pic.twitter.com/QdCBXEy4vZ
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 28, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website