
यूपी की रहने वाली 21 साल की विदिशा बालियान ने मिस डेफ वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के बोमबेला में हुआ था। विदिशा पहली भारतीय हैं जिन्होंने ये ब्यूटी पेजेंट जीता है।
21 साल की विदिशा मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं।
बता दें विदिशा एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की मॉडलिंग स्टूडेंट हैं। विदिशा की सुनने की क्षमता बेहद कम हैं। वे अपनी इस जीत के बाद काफी उत्साहित दिखीं और उन्होंने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
उन्होंने एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि इस टाइटल को जीतना सपना सच होने जैसा है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपनी सुनने की क्षमता खो चुके हैं पर वे बेहद टैलेंटेड हैं और मौके डिजर्व करते हैं।
Home / Entertainment / सुनने की क्षमता खो चुकी विदिशा ने ‘मिस डेफ वर्ल्ड 2019’ का खिताब हासिल कर रचा इतिहास
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website