
बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए फ्रॉड कर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। उन पर मनी लांड्रिंग का केस चल रहा है लेकिन इस बार वह किसी दूसरी वजह से सुर्खियों में हैं।
दरअसल चर्चा है कि 62 वर्षीय विजय माल्या लंदन में पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं। यह उनकी तीसरी शादी होगी। पिंकी लालवानी माल्या के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहती हैं। यही नहीं, ये दोनों भारत छोड़कर एक साथ ही 2 मार्च, 2016 को लंदन फरार हुए थे। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक माल्या ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ हाल ही में लिव-इन-रिलेशन की तीसरी सालगिरह मनाई है।
माल्या ने लालवानी को कभी अपनी किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटैंडैंट की नौकरी दी थी। वह एयरहोस्टैस भी रह चुकी है। बाद में दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। लालवानी को हमेशा माल्या की मां के साथ देखा गया। माल्या ने पहली शादी समीरा तैयबजी और दूसरी शादी रेखा माल्या से की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website