Monday , June 30 2025 2:01 AM
Home / Entertainment / ‘हैरी पॉटर’ के विक्टर क्रुम की इमरजेंसी सर्जरी, सांस नहीं ले पा रहे थे स्टानिस्लाव नेवस्की, अब ऐसी है तबीयत

‘हैरी पॉटर’ के विक्टर क्रुम की इमरजेंसी सर्जरी, सांस नहीं ले पा रहे थे स्टानिस्लाव नेवस्की, अब ऐसी है तबीयत


‘हैरी पॉटर’ फेम स्टानिस्लाव नेवस्की को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां पर उनकी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस को इस बारे में बताया। अब उनकी तबीयत कैसी है, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी है।
‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी में ‘क्विडिच’ चैंपियन विक्टर क्रुम का किरदार निभाने वाले एक्टर स्टानिस्लाव नेवस्की से जुड़ एक खबर सामने आ रही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी सर्जरी हुई। एक्टर ने अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खबर अपने फैंस को दी। इस तस्वीर में वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। उन्होंने हेल्थ अपडेट भी दिया है।
‘हैरी पॉटर’ एक्टर Stanislav Yanevski ने लिखा, ‘आखिरकार खबर का खुलासा करने का समय आ गया है, लेकिन सबसे पहले सबसे पहले।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद! मैं हर पोस्ट और हर मैसेज की सराहना करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैंने अपने जीवन के इस खास दिन पर बहुत खास महसूस किया है।’