
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। यह रेस्टोरेंट मशहूर गायक किशोर कुमार के बंगले में है।
विराट कोहली रेस्टोरेंट : मुंबई: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)के मैदान पर कोई जोड़ नहीं है। मैदान के बाहर भी विराट किसी से कम नहीं हैं। वह कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी कमाई को लेकर। इस बीच विराट कोहली ने मुंबई में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। विराट ने इसका नाम ‘वन8 कम्यून’ रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है।
किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट विराट कोहली ने अपना यह रेस्टोरेंट मशहूर गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले में बताया था। जिसे कभी गौरी कुंज के नाम से जाना जाता था। रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली ने जुहू स्थित इस प्रोपर्टी को 5 साल के लिए लीज पर लिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली के साथ टीवी एक्टर और होस्ट मनीष पॉल भी हैं। विराट ने उन्हें अपने रेस्टोरेंट का टूर कराया। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी भी दी।
वीडियो में विराट कोहली ने किशोर कुमार के बारे में कहा, ‘उनके गीतों ने वाकई मुझे छू लिया है। जब भी कोई व्यक्ति मुझसे पूछता कि आप किससे मिलना चाहेंगे, मैं किशोर दा का नाम हमेशा करता हूं क्योंकि वह सिर्फ करिश्माई थे।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website