
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने गाजा में इजरायल की मिलिट्री कार्रवाई की आलोचना की और उम्मीद जताई की प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे में फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों का मुद्दा उठाएंगे। अराघची ने कहा कि गाजा में इजरायल की कार्रवाई नरसंहार के बराबर है और नरसंहार करने वाले शासन के साथ जुड़ने को तेहरान सही नहीं समझता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फैसला करने का हक भारत का है। ईरानी विदेश मंत्री ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में यह बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर बुधवार को इजरायल पहुंचे थे।
अराघची से जब पीएम मोदी की यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इजरायल ने गाजा पूरे गाजा को तबाह कर दिया है। 75 हजार लोग मारे गए हैं। यह कोई दावा नहीं है, एक सच्चाई है जिसे लगभग अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कन्फर्म किया है। यह एक नरसंहार है। जाहिर है, हम नरसंहार करने वाली सरकार से निपटना सही नहीं समझते हैं।
ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि ‘यह भारत में हमारे दोस्तों पर है कि वे खुद फैसला करें। लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां होंगे, तो वे फिलिस्तीनियों और उनके आत्मनिर्णय के अधिकार के सवाल पर भी बात कर सकते हैं।’
भारत को बताया ईरान का दोस्त – इस दौरान अराघची ने ईरान और भारत के मजबूत ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया और नई दिल्ली को अपना दोस्त बताया। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। भारत ईरान का दोस्त है और हमारा रिश्ता ऐतिहासिक है। मेरे साथी मंत्री जयशंकर के साथ मेरे अच्छे संपर्क हैं और हम हमेशा अपने विचार शेयर करते हैं। हमारे पर्सनल रिश्ते बहुत अच्छे हैं।’ अराघची ने आगे कहा, मुझे भरोसा है कि ईरान और भारत अपने अच्छे, दोस्ताना रिश्ते जारी रख सकते हैं।
चाबहार पोर्ट पर कही ये बात – इंटरव्यू में अराघची ने चाबहार बंदरगाह के लिए भारत के निवेश पर भी बात की। जब उनसे भारत के केंद्रीय बजट में चाबहार पोर्ट के लिए आवंटन न किए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे निराश करने वाले कहा। उन्होंने कहा, यह भारत और ईरान दोनों के लिए निराशानजक है। अराघची ने चाबहार पोर्ट को एक रणनीतिक प्रोग्राम बताया और कहा कि यह भारत को मध्य एशिया, कॉकेशस और यूरोप से जोड़ता है।
Home / News / ‘इजरायल जाना दुर्भाग्यपूर्ण’, PM मोदी के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान, फिलिस्तीन पर की बड़ी मांग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website