
लॉस एंजेलिस। सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड के बेटे व मॉडल प्रेसली गर्बर ने कहा कि वह वापस कॉलेज जाना चाहते हैं।प्रेसली ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ से कहा, ऐसा नहीं है कि मैं जल्द ही किसी भी समय वहां जा रहा हूं लेकिन निश्चित रूप से मेरे दिमाग में यह है। मैं वहां जाना चाहता था लेकिन फिर मैंने काम करना शुरू कर दिया। और, अब मुझे बहुत मजा आ रहा है।
लाइमलॉइट में आने के बाद से प्रेसली डोल्स एंड गबाना, बरबरी, टॉमी हिलफिगर और बालमैन के लिए रैंपवॉक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मॉडल बहन काया के साथ यात्रा करने के कारण इस उद्योग में इतनी अच्छी तरह से जम गए हैं।
प्रेसली ने कहा, ‘‘हमारे परिवार के सदस्य एक दूसरे के काफी करीब हैं। खासकर मैं और मेरी बहन, यह काफी अच्छा है। हम एक साथ अपना आधा समय सफर में गुजारते हैं जिससे हमें अकेलापन महसूस नहीं होता।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website